मानसिक रूप से स्वस्थ व्यक्ति के लक्षण क्या है?HealthPlanet

Posted on Sat 3rd Dec 2022 : 16:05

मानसिक स्वास्थ्य के लक्षण

मानसिक स्वास्थ्य के विशेषज्ञों की व्यवस्थानुसार, सुदृढ़ (sound) मानसिक स्वास्थ्य के लक्षण इस प्रकार हैं :

वह व्यक्ति संतोषी और प्रसन्नचित्त रहता है और भय, क्रोध, प्रेम द्वेष, निराशा, अपराध, दुश्चिन्ता आदि आवेगों से व्यथित नहीं होता।
वह अपनी योग्यता और क्षमता को न तो अत्यधिक उत्कृष्ट और न हीन समझता है।
वह ममत्वशील होता है और दूसरों की भावनाओं का ध्यान रखता है।
वह अन्य पुरुषों के प्रति रुचि और विश्वास रखता है और समझता है कि अन्य भी उसके प्रति रुचि और विश्वास की भावना रखते हैं।
वह नित्य नई उठनेवाली समस्याओं का सामना करता है।
वह अपने परिवेश (environment) को यथासंभव अपने अनुकूल बना होता है और आवश्यकता पड़ने पर स्वयं उससे सामंजस्य स्थापित कर लेता है।
वह अपनी योजना पहले ही निश्चित कर लेता है किंतु भावी से भयातुर नहीं होता।
वह नई अनुभतियों और विचारों का स्वागत करता है।
वह वास्तविकता का ध्यान रख अपने लक्ष्य को निर्धारित करता है।
वह अपना भला-बुरा सोच सकता है और स्वयं ही अपना कर्तव्य निश्चित करता है।

मनुष्य के गुण-दोष उसके स्वभाव, आचरण तथा मान्यताओं से जाने जाते हैं। माता, पिता तथा अन्य व्यक्तियों के संपर्क से बालक में व्यक्तित्व का विकस होता है और उसकी धारणाएँ दृढ़ हो जाती हैं। मानसिक स्वस्थ्यता की दशा में-

(1) जीवन के प्रति रुचि,
(2) साहस और स्वावलंबन का वृद्धि,
(3) आत्मगौरव का भाव,
(4) सहिष्णुता तथा दूसरों के विचार का आदर,
(5) व्यवस्थित विचारधारा,
(6) जीवन के प्रति सदुद्देश्यपूर्ण दार्शनिक दृष्टिकोण,
(7) विनोदशीलता, तथा
(8) अपने कार्य में मनोयोग और तल्लीनता

की धाराणएँ स्वभावत: पुष्ट होने लगती हैं। अस्वस्थ दशा में इनका अभाव सा होता है। शिक्षा और अभ्यास द्वारा इन स्वस्थ भावों को अपनाना चाहिए।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info